Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

इंदौरः नकली नोट छापने के मामले में द्वारका से एक और आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सामने आए नकली नोट छापने के मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने गुरुवार को गुजरात के द्वारका से एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है

18 Apr 2025

इंदौरः नकली नोट छापने के मामले में द्वारका से एक और आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सामने आए नकली नोट छापने के मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने गुरुवार को गुजरात के द्वारका से एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। द्वारका से गिरफ्तार छठवें आरोपित का नाम मयूर चम्पा (25) है।

इंदौर क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीते दिनों शहर के होटल इटरनिटी के 301 नंबर कमरे से नकली नोट छापने की सूचना पर दबिश देकर यहां से तीन और भोपाल से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में सामने आया था कि उनका एक साथी शाम को ही द्वारका चला गया है। इस पर टीम भी उसके पीछे पहुंची और द्वारका से मयूर चम्पा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह गैंग का महत्वपूर्ण सदस्य है। वह आर्थिक तंगी से परेशान था। कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई है। मयूर ने फर्जी मूवी देखी थी, जिसके बाद उसे नकली नोट छापने का आइडिया आया। उसने देखा कि फेसबुक पर फेक करेंसी, सेकेंड करेंसी के नाम से कई साइट चल रही है। इसके माध्यम से उसने अब्दुल से बातचीत की। तब उन्होंने नकली नोट छापने की पूरी प्लानिंग की।

डीसीपी त्रिपाठी ने बताया कि कुछ आरोपी इंदौर के होटल में आकर रुके यहां पर मयूर भी सीखने के लिए आया। मयूर ने ही नोट छापने के सॉफ्टवेयर की व्यवस्था की थी, जिससे बराबर साइज के नोट छापे जा सकते थे। खासबात यह थी कि इस सॉफ्टवेयर से असली नोट की तरफ नकली नोट में भी वाटरमार्क बन जाते थे। वह अपनी मर्जी के अनुसार नोटों पर नंबर भी डाल सकते थे। इस सॉफ्टवेयर के बारे में भी जानकारी निकाली जा रही है। टीम ये जानकारी निकाल रही है कि अब तक आरोपियों ने कितना पेपर इस्तेमाल किया और उससे कितने नोट बनाए हैं। इसके साथ ही इन्होंने भोपाल के अलावा नकली नोट कहां-कहां चलाए हैं उसकी भी जानकारी निकाली जा रही है।

उन्होंने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को 13 अप्रैल को होटल इटरनिटी में नकली नोट छापने की सूचना मिली थी। टीम ने यहां घेराबंदी की और इस पूरे मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इसमें अब्दुल शोएब उर्फ छोटू (25) निवासी चांदा मेटा जिला छिंदवाड़ा, रहीश खान (32) निवासी जाटा छापा जिला छिंदवाड़ा, प्रफुल्ल कुमार कोरी (19) निवासी चांदा मेटा जिला छिंदवाड़ा, आकाश घारू (30) निवासी भोपाल और शंकर चौरसिया (42) निवासी भोपाल को गिरफ्तार किया था। पकड़ाए आरोपियों में से अब्दुल शोएब आर्ट एंड डिजाइन से ग्रेजुएट हैं। रहीश 9वीं तक पढ़ा है और शादियों में इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है। प्रफुल्ल 12वीं पास बेरोजगार है। आकाश ने बीई की पढ़ाई की है और पूर्व में एक कंपनी में सुपरवाइजर की जॉब करता था। शंकर मेडिकल स्टोर संचालक है।

आरोपियों के पास से 500 के 870 नकली नोट यानी चार लाख 35 हजार रुपये, बटर पेपर, प्रिंटर, लकड़ी की फ्रेम, कटिंग मशीन, लेमिनेशन बंडल, सील, लैपटॉप, मोबाइल, लेमिनेटर, एटीएम कार्ड सहित अन्य सामान जब्त किया गया था। डीसीपी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी डेढ़ महीने से होटल में रुके थे। यहां पर उन्होंने दो कमरे ले रखे। यहीं पर ही वे नकली नोट बनाने का काम कर रहे थे। अब क्राइम ब्रांच की टीम छठे आरोपी मयूर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नकली नोट छापने के मामले में द्वारका से एक और आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सामने आए नकली नोट छापने के मामले में क्राइम ब्रांच पुलिस ने गुरुवार को गुजरात के द्वारका से एक और आरोपित को गिरफ्तार किय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News